अंत्योदय के संदेशवाहक पंडित दीनदयाल को जयंती पर भाजपा की पुष्पाजंलि

जोधपुर(डीडीन्यूज),अंत्योदय के संदेशवाहक पंडित दीनदयाल को जयंती पर भाजपा की पुष्पाजंलि। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में प्रताप नगर स्थित पं.दीनदयाल पार्क में उनकी आदकद प्रतिमा पर जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओें ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पण्डित दीनदयाल का अपना एक दर्शन है,वे एकात्म मानववाद के प्रवर्तक थे एवं अंत्योदय के संदेशवाहक थे,राष्ट्र में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का उदय व उत्कर्ष कैसे हो यह उनकी सोच थी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में पंडित दीनदयाल की परिकल्पना साकार हो रही है। इसी कारण मोदी ने देश में पिछले ग्यारह वर्षों में व्यापक स्तर पर अंत्योदयी योजनाओं को लागू किया जिससे देश में अभाव में रह रहे निर्धन परिवार लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार लगातार तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से हुई विजय इन अंत्योदयी योजनाओं की प्रामाणिकता को सिद्ध करती है,जिसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे।

इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पंडितजी के आदर्श का अनुगमन राष्ट्रवाद को सशक्त करता है,देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रासंगिकता सिद्ध एवं प्रमाणित है। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा के जनक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय,उनके विचार देश में आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रवादी धारा में जोड़ने के सहायक होंगें।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि देश में राष्ट्रवाद का उद्गम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन से हुआ है। इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किये।

भोमाराम चौधरी को धन्वन्तरि पुरस्कार

इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल द्वारा किया गया,जिसमें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले ग्यारह वर्षों में लागू की गयी विभिन्न जनकल्याणकारी एवं अंत्योदयी योजनाओं को दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,विधायक देवेन्द्र जोशी,विधायक अतुल भंसाली सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह भाटी,प्रसन्न मेहता,राजेन्द्र बोराणा,सोनिया रामचंदानी,राजेंद्र कुमार गहलोत,शशि प्रकाश प्रजापत,संगीता सोलंकी,जालम सिंह रावल,जगत नारायण जोशी, धुरेन्द्र मेघवाल,महेंद्र छंगाणी,सुभाष गहलोत,नरेश सुराणा,ओम प्रकाश देया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन,सुनील भाटी,शिवकुमार सोनी, गिररवर सिंह,सम्पत सिंह, मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी,वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,महेश व्यास, पवन वैष्णव, पुरूषोतम मूंदड़ा, चन्द्रेश लोढ़ा,घनश्याम वैष्णव, कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड, जगदीश धाणदिया,अजय त्रिवेदी,अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता, निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा, गणपत सागर,तरूण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया, पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित, हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया, भैरूदास वैष्णव,सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी,पंकज भाटी, परशुराम तिवारी,दलपत वैष्णव, अशोक सिंह चौहान,अमरलाल वर्गी, अजय जोशी,अशोक,भवानी प्रताप शेखावत,जयंत सांखला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026