मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन्य जीव सेवा
जोधपुर(डीडीन्यूज),मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन्य जीव सेवा। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के सानिध्य में प्रताप नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा भीमभड़क कायलाना स्थित मंदिर प्रांगण में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर गायों एवं बंदरों को फल और हरी सब्ज़ियाँ खिलाकर सेवा की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए महादेव का आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भीम भड़क आश्रम के संत भास्करानंद उपस्थित थे।
खाते में डलवाई रकम,युवक साइबर ठगी का शिकार
इस सेवा कार्य में जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष भैरू दास वैष्णव,उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राजपुरोहित,शोभा परिहार,कार्यक्रम संयोजक मंजू मेवाड़ा,सहसंयोजक हिमांशी दाधीच, शक्ति केंद्र संयोजक विष्णु सरगरा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण राकांवत,बूथ अध्यक्ष पिंटू सोढ़ा सहित मंडल के साथीकृ कुसुम मेवाड़ा,इशू टाक,नेहा मिश्रा,निहात परिहार,धर्मेंद्र मेवाड़ा,श्रवण प्रजापत और अन्य वन्य जीव प्रेमियों ने श्रम सेवा प्रदान की।