दीपावली पर प्रधानमंत्री देंगे नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात- शेखावत

  • एलिवेटेड रोड और रिंग रोड परियोजना का भी करेंगे शिलान्यास
  • निर्माणाधीन एयरपोर्ट टर्मिनल का किया निरीक्षण
  • मीडिया से हुए रूबरू
  • टर्मिनल का कार्य अंतिम चरण में
  • अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश

जोधपुर(डीडीन्यूज),दीपावली पर प्रधानमंत्री देंगे नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात-शेखावत।केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए एयरपोर्ट टर्मिनल को जोधपुर वासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि टर्मिनल का कार्य अंतिम चरण में है और अक्टूबर तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेखावत मंगलवार को निर्माणाधीन एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद एक साथ 13 फ्लाइट्स का संचालन संभव होगा,जिससे शहर की एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रियों को बिजली,पानी और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक दिवाली की तीन बड़ी सौगातें दी हैं,पहली जीएसटी लागू करके,दूसरी दीयों की रोशनी से और तीसरी जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल के रूप में। उन्होंने बताया कि केंद्र के आग्रह पर राज्य सरकार ने जोधपुर, बीकानेर,जैसलमेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट पर रिफ्यूलिंग करने वाले विमानों पर वेट टैक्स में 26-27 प्रतिशत तक की छूट दी है। इस निर्णय से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों की तुलना में यहां फ्यूल सस्ता होगा और इसका सीधा लाभ विमानन उद्योग को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस कदम से जोधपुर में एयर ट्रैफिक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। फिल हाल,सुबह व शाम दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित फ्लाइट उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे,बल्कि जोधपुर के एलिवेटेड रोड और रिंग रोड परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इससे शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में व्यापक सुधार होगा।

इंटर फ्रंटियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में भारत में एविएशन सेक्टर में बड़े विस्तार की संभावना है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह की एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस नए जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल से संचालन शुरू करेगी। जैसे ही यह टर्मिनल बिल्डिंग पूरी होगी,एयर ट्रैफिक में बढ़ोतरी होगी और इसके बाद निजी कंपनियां भी यहां संचालन में रुचि दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पूरे देश में 1000 से कम विमान संचालित हो रहे हैं लेकिन आने वाले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एविएशन उद्योग में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिलेगा। इस दौरान करीब 3000 नए विमानों के लिए आवेदन किया गया है।

जोधपुर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य अशोक माथुर,प्रकाश जीरावाला,किशोर सिंह सोलंकी, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही नए एयरपोर्ट टर्मिनल के कार्य से जुड़े अधिकारी साथ थे।

उन्होंने कहा कि एयर,रोड और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब जोधपुर में नए टूरिस्ट स्पॉट विकसित किए जाएंगे,ताकि पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिल सके। उनके अनुसार किसी भी विकसित देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन अहम भूमिका निभाता है और इसी दिशा में जोधपुर को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

सिलाई व डिजिटल मित्र प्रशिक्षण शिविर में बेटियों से संवाद
शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लघु उद्योग भारती परिसर में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण और डिजिटल मित्र प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026