रेलनीर में आज से 1 रुपए की कमी होगी
सख्ती से पालना के निर्देश
जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलनीर में आज से 1 रुपए की कमी होगी। रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में पानी की पैक्ड बोतल रेल नीर की बिक्री दर में सोमवार से 1 रुपए की कमी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशानुसार स्टेशनों व ट्रेनों में सोमवार 22 सितंबर से रेल नीर की दरों में प्रति लीटर पैक्ड बोतल की दरों में 1 रुपए की कमी की जा रही है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें – मामा के ट्रक पर फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार
रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में जारी निर्देशों की पालना में रेलवे परिसरों/ट्रेनों में बेचे जाने वाले पैक्ड बोतल रेल नीर का खुदरा मूल्य एक लीटर की बोतल के लिए 15 रुपए से घटाकर 14 रुपए तथा 500 मिलीलीटर की क्षमता की बोतल की दर 10 से घटाकर 9 रुपए की जा रही है। उन्होंने बताया कि संशोधित दरें 22 सितंबर सोमवार से लागू हो जाएगी तथा जोधपुर मंडल पर रेलवे से जुड़ी समस्त खानपान इकाइयों को इससे अवगत कराते हुए इसकी सख्ती से पालना करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Related posts:

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

