शेखावत ने दी कांग्रेस नेताओं को संयमित संवाद की नसीहत

  • गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा
  • कांग्रेस नेताओं की भाषा पर जताई प्रतिक्रिया

जोधपुर(डीडीन्यूज),शेखावत ने दी कांग्रेस नेताओं को संयमित संवाद की नसीहत। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे,जहां उन्होंने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। दिल्ली से आगमन के कुछ ही समय बाद शेखावत ने कांग्रेस नेताओं की हालिया टिप्पणियों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और संयमित भाषा के उपयोग पर जोर दिया।

शेखावत ने कहा -लोकतंत्र में अभद्रता का कोई स्थान नहीं है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान रचा,उसमें इस तरह की भाषा को कोई मान्यता नहीं दी गई। महात्मा गांधी ने भी सदा संयम और मर्यादित वाणी का संदेश दिया है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा-जो नेता बाबा साहब और गांधीजी की शपथ लेकर राजनीति में आते हैं,वही जब असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं,तो यह चिंता का विषय है। लगता है कि यह संस्कार उन्हें वर्तमान पीढ़ी के नेताओं से मिले हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम खान की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा- हमारे संस्कार अभद्र भाषा का प्रतिकार करने की अनुमति नहीं देते, लेकिन कांग्रेस को आत्मावलोकन की जरूरत है। अगर वह समय रहते आत्मचिंतन नहीं करती,तो जनता चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

फैक्ट्रियों से मोबाइल चुराने वाली गैंग से 20 मोबाइल बरामद

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुपारस भंडारी का नाम लेकर उनकी प्रशंसा की। शेखावत ने कहा कि भंडारी ने गलत को स्वीकार कर क्षमा मांगने की बात कही,यह एक स्वस्थ लोकतांत्रिक संकेत है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत हुई है। यह देश के संकल्पों और युवाओं के सपनों की जीत है।

Related posts:

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

You missed