जोधपुर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन
- सेवा पखवाड़ा 2025
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल में देखी मोदीजी की डॉक्यूमेंट्री
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा 2025 के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के सानिध्य में प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं” का प्रदर्शन शहर के प्रमुख सिनेमाघर मिराज बायोस्कोप शास्त्री नगर,अंसल रॉयल प्लाजा सोजती गेट और ब्लू सिटी मॉल सर्किट हाउस में किया गया।
कार्यक्रम संयोजक मनीष पुरोहित ने बताया कि 18 से 24 सितंबर तक प्रतिदिन यह फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल से लेकर समाज सेवा तक की प्रेरक झलक प्रस्तुत की गई है। इससे युवाओं व कार्यकर्ताओं को समाजहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इसी क्रम में अंसल रॉयल प्लाजा, सोजती गेट पर हुए शो में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी मुख्य अतिथि थे। ब्लू सिटी मॉल सर्किट हाउस में हुए प्रदर्शन में शहर विधायक अतुल भंसाली ने शिरकत की और शास्त्री नगर स्थित आशापूर्णा मिराज बायोस्कोप में हुए शो में महापौर वनिता सेठ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल मुख्य अतिथि थीं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि फिल्म चलो जीते हैं हमें यह सिखाती है कि हमें समाज के लिए जीना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा,समर्पण और राष्ट्र हित का आदर्श है,जिसे कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
शो के दौरान सिनेमाघर हाउसफुल रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं,युवा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने का आह्वान
इस दौरान जिला पदाधिकारी ओमप्रकाश दैया,गौरव जैन,सुनील भाटी,शिवकुमार सोनी,गिररवर सिंह, सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी,वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेशबागरेचा, महेश व्यास,पवन वैष्णव,पुरूषोतम मूंदड़ा,चन्द्रेश लोढ़ा,घनश्याम वैष्णव, कैलाश गौड़,कुलदीप जांगिड, जगदीश धाणदिया,अजय त्रिवेदी, अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता, निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा, गणपत सागर,तरूण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया, पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित, हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया, भैरूदास वैष्णव,सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,महेन्द्र सिंह शेखावत,सेवा पखवाड़ा के मण्डल संयोजक-सह-संयोजक मंजू मेवाड़ा,गिरधारी वैष्णव,घनश्याम भाटी,नरेन्द्र फितानी,कैलाश परिहार, अनिल कुमार प्रजापत,धर्मेंद्र गेहानी, गुरु प्रकाश रांकावत,खेमसिंह चारण,हिमांशी दाधीच,संगीता बोहरा,अमीन करवा,पारसराम तिवारी,ललित चौधरी,अशोक भाटी, सुनील बोडा,चिराग धारीवाल, दीपक सोलंकी,विश्ववेशर नाडोला, शंकरलाल चौधरी,वीरेंद्र सिंह चौहान, मनीष गुप्ता,नरेन्द्र जाजड़ा और संदीप जोशी,विष्णु सरगरा,प्रियंका त्यागी,रामचन्द्र शर्मा,रमेश डाबी, ओमप्रकाश मेवाड़ा,अशोक भाटी सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।