मानसिक परेशानी में युवक ने खुद को गोली मार किया सुसाइड
जोधपुर(डीडीन्यूज),मानसिक परेशानी में युवक ने खुद को गोली मार किया सुसाइड। शहर के निकट नंदवान गांव में सोमवार की रात के समय खेतों के बीच खेजड़ी के नीचे युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात तक जब युवक घर नहीं लौटा। तब परिजन उसे देखने के लिए खेत में गए। जहां पर उसका शव पड़ा मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की है। विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि नंदवान गांव में काफी सारे खेत आए हुए हैं। जिसमें से एक खेत डूंगरराम का भी है। जहां पर उनका बेटा गणपत (28) खेती-बाड़ी के लिए जाया करता था।
रामदेवरा मेले से रेलवे को 1.32 करोड़ रुपए की आय
सोमवार को सुबह वह खेती के लिए घर से निकला। रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में आए जहां खेत के बीच में खेजड़ी का पेड़ लगा हुआ है,वहां उसका शव मिला। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद से गुजर रहा था।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

