शनिवार रात में डूबे युवक का रविवार को भूतियानाडी से निकाला शव
-एसडीआरएफ ने सुबह फिर चलाया सर्च ऑपरेशन
जोधपुर(डीडीन्यूज),शनिवार रात में डूबे युवक का रविवार को भूतिया नाडी से निकाला शव। शहर के अन्ना सागर स्थित भूतियानाडी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया। रात को अंधेरा होने की वजह से करीब 10.38 बजे सर्च ऑपरेशन बंद किया। जिसे रविवार सुबह वापस शुरू कर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने पुलिस की मदद से युवक का शव ढूंढ निकाला। जिसे अस्पताल लेकर गए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।
माता का थान थानाधिकारी मनोज परिहार ने बताया कि शनिवार को शाम के समय भरत (21) पुत्र गणपतलाल अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया। जहां पर वह डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला। तब दोनों दोस्तों ने जाकर उसके परिजनों को बताया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन रात करीब 10.38 बजे तक जब वह नहीं मिला। तो अंधेरा ज्यादा होने और सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आने की वजह से उसे रोक दिया गया।
पुस्तक व्यवसायियों व लेखन सामग्री विक्रेताओं का महासम्मेलन संपन्न
सुबह करीब 8 बजे एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के सहयोग से दुबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। तब करीब 9.30 बजे उसके साथ गए दोस्तों ने उसके डूबने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। मगर रात तक युवक नहीं मिला। तब रात ज्यादा होने और बारिश के चलते सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया,तब करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 9.30 बजे शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है।
जहां डूबा वहीं नहाने जाता था भरत
थानाधिकारी परिहार ने बताया कि अन्ना सागर स्थित भूतियानाडी में भरत अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। तब वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। भरत तैरना जानता था। वह जहां पर डूबा अक्सर वहीं पर दोस्तों के साथ नहाने के लिए जाता था। दो भाइयों में सबसे बड़ा भरत ही था।
