निजी डायमंड कंपनी शो रूम से 13.30 लाख आभूषण में हेरफेर
- नकली जेवरात रखे
- ऑडिट में खुलासा
- कर्मचारियों पर संदेह जताते केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),निजी डायमंड कंपनी शो रूम से 13.30 लाख आभूषण में हेरफेर। शहर के सरदारपुरा बी रोड स्थित एक निजी डायमंड कंपनी के शो रूम से 13.30 लाख के जेवरात चोरी अथवा हेरफेर कर ली गई। ऑडिट में पता लगा कि असली आभूषण की जगह पर मिलावटी आभूषण रख दिए गए। कंपनी के कर्मचारियों पर संदेह जताते हुए इस बारे में कंपनी के मार्केटीग एवं सेल्स टीम के कुजेश कुमार ने सरदारपुरा थाने मे दी रिपोर्ट दी है। इसमें कर्मचारी अनुराग सिंह,सुभाष शर्मा,आनन्द सिंह पर संदेह जताया गया है।
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में आरोप है कि कर्मचारीयो ने न केवल सोने के सिक्के और रिंग चुराई, बल्कि अन्य सोने के आभूषणों में मिलावट कर असली आभूषणों की जगह नकली आइटम रख दिए। इस तरह कम्पनी को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाने और धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। कम्पनी के ऑडिटर ललित जोशी द्वारा शोरूम का ऑडिट करने पर यह खुलासा हुआ कि दुकान से 16 आभूषणों में गड़बड़ी पाई गई। इसमें सोने के सिक्के,सोने की रिंग,चेन और ब्रेसलेट शामिल हैं।
आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर पर बैठक में हमला
जाँच में सामने आया कि असली आभूषणों को बदल कर उनकी जगह नकली आभूषण रख दिए गए। जिन आइटमों में गड़बड़ी आई है उनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 13 लाख 30 हजार 743 रुपए है। मामला 24 अगस्त को सामने आया था। जिस पर कर्मचारियों से आरंभिक तौर पर पड़ताल भी की गई,मगर सत्यता का पता नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

