नौ लाख रुपए का डोडा पोस्त के साथ तस्कर को पकड़ा
फलोदी जिला स्पेशल और जांबा पुलिस की कार्रवाई
जोधपुर(डीडीन्यूज),नौ लाख रुपए का डोडा पोस्त के साथ तस्कर को पकड़ा। फलोदी की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और जांबा पुलिस थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 59.580 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
एसपी कुंदन कंवरिया के अनुसार डीएसटी प्रभारी अमानाराम को मिली सूचना के आधार पर टीम ने विजयनगर थाना जांबा के भादूओं की ढाणी निवासी गोपीलाल पुत्र हरलाल विश्नोई के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के पास बने बाथरूम में रखे कट्टों से अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी गोपीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बारावफात व अनन्त चतुर्दशी पर शोभायात्रा की व्यवस्थाओं के लिए हुई बैठक
बरामद डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग नौ लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी गोपी लाल आसान तरीके से धन कमाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

