Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में निरंतर बढ़ते कोरोना प्रकोप के बीच शहर की क़ानून एवं न्याय व्यवस्था मुस्तैदी से संभाल रहे पुलिसकर्मी पीडि़त मानवता की पुकार पर ब्लड बैंक में भी मोर्चा संभाल रहे हैं। जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया कि शहर में प्लाज़्मा डोनेशन जनचेतना की मुहिम चलाई जा रही है।

पुलिस लाइन के हवलदार मेजर शिवलाल विरठ एवं विनोद आचार्य की प्रेरणा तथा संचित निरीक्षक ईश्वरचंद पारीक के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा, हेड कांस्टेबल देवाराम पटेल व कांस्टेबल दीपक कुमार ने मथुरादास माथुर अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन किया।

जेबीडी समूह के मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोरोना से जंग जीते हुए 28 दिन हो चुके हों और 3 महीने से ज़्यादा न हुए हों अथवा जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाए 14 दिन हो चुके हों ऐसे सभी व्यक्ति कोरोना पीड़ीत मानवता सेवार्थ अपना प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए जोधपुर ब्लड डोनर्स की वेबसाइट अथवा मोबाइल नो. 9571002000 पर संपर्क कर सकते हैं। मथुरादास माथुर अस्पताल के ब्लड बैंक लैब तकनीशियन मोहम्मद तौसीफ़, राजेन्द्र चौधरी, सुशील हर्ष, हनवंत एवं निखिल ने प्लाज़्मा डोनेशन की प्रक्रिया को सफ़लतापूर्वक संचालित किया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026