लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही समाधान है- गहलोत

जोधपुर(डीडीन्यूज),लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही समाधान है- गहलोत। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने आज जोधपुर का दौरा किया। उनके आगमन पर सर्किट हाउस,जोधपुर में उनका स्वागत किया गया। माली समाज के युवाओं ने विशेष रूप से मंत्री गहलोत का अभिनंदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री गहलोत ने जोधपुर आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण कार्यकर्ता रहे हैं,इसके बावजूद उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट का अवसर मिला,जो उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमित शाह हमेशा कार्यकर्ताओं को जन सेवा के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक के बहिष्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गहलोत ने कहा कि विपक्ष को बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखनी चाहिए थी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही समाधान है। एसआई परीक्षा विवाद को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मंत्री गहलोत ने कहा कि इस संबंध में किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल स्वयं जवाब दें,वह इस विवाद से खुद को अलग रखते हैं।

निफ्ट के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक व उपाधियां

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोपों पर कटाक्ष करते हुए मंत्री गहलोत ने कहा कि 55 वर्ष के राहुल गांधी स्वयं को युवा समझते हैं,जबकि बुद्धि से अब भी बचपना नजर आता है। गहलोत ने जानकारी दी कि निष्क्रिय सामाजिक संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026