हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह जोधपुर आए

एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

जोधपुर(डीडीन्यूज),हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह जोधपुर आए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह शुक्रवार को जोधपुर के संक्षिप्त दौरे पर रहे। नायब सिंह शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली से जोधपुर पहुंचे।

एयरपोर्ट पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली सांसद पीपी चौधरी,राजेंद्र पालीवाल,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सिंह का स्वागत किया।

शनिवार से निर्धारित मार्ग से चलने लगेगी रूणिचा एक्सप्रेस

स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जोधपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान किया।