आदर्श नगर में विराजे गणपति

  • शुभ मुहूर्त में किया इको फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित
  • रोज सुबह शाम होगा पूजन
  • आदर्श नगर के सभी निवासियों का सामूहिक आयोजन
  • प्रत्येक दिन की पूजा अलग अलग परिवार की ओर से होगी

जोधपुर(डीडीन्यूज), प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणपति का जन्मोत्सव बुधवार को गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा,भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20E सेक्टर स्थित आदर्श नगर में क्षेत्र के निवासियों की ओर से शुभ मुहूर्त पर श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गणपति की इको फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे गणपति की इको फ्रेंडली प्रतिमा आदर्श नगर में आई। मकान नम्बर 49 से पूजन के साथ क्षेत्रीय निवासियों ने गणपति बप्पा मोरिया,मंगल मूर्ति मोरिया के जयघोष के साथ भगवान गणपति को लाकर पंडित रमेश श्रीमाली ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमा के साथ कलश भी स्थापित किया।

गणपति स्थापना के बाद नगाड़ों, शंख घंटे की ध्वनि के साथ सामूहिक आरती की गई,जिसमें कॉलोनी के नागरिक शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ठीक 1:45 बजे स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। अब रोज सुबह शाम पूजन कर गणपति की आरती की जाएगी। इस में प्रत्येक दिन का पूजन क्षेत्र के अलग अलग परिवार की तरफ से किया जाएगा।

भारी वर्षा के दृष्टिगत गुरुवार को स्कूलों में अवकाश घोषित

गणपति पूजन का प्रतिदिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
1- बुधवार- आरएस थापा परिवार
2-गुरुवार- अशोक कृपलानी परिवार
3-शुक्रवार- राजकुमार अठवानी परिवार
4-शनिवार- दिशांत भार्गव परिवार
5-रविवार-रवि सांखला परिवार
6-सोमवार-कमलेश मीणा परिवार
7-मंगलवार-घनश्याम अरोड़ा परिवार
8-बुधवार-संजय माथुर परिवार
9-गुरुवार-भवानी सिंह खंगारोत परिवार
10-शुक्रवार-एलएन भटनागर परिवार की ओर से पूजन होगा। सुबह शाम पूजा और आरती में सभी लोग सम्मिलित होंगे। शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026