कर्नल सोनाराम का निधन

जोधपुर(डीडीन्यूज),कर्नल सोनाराम का निधन। राजस्थान के जाट नेता बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे एक बैठक में शामिल होने गए थे,उन्हें सीने में दर्द हुआ। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर से शोक की लहर छा गई।

इसे भी पढ़ें – हथियारों सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,गाड़ी के डेश बोर्ड से पिस्टल और छह कारतूस बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में किसी बैठक में शामिल होने के दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद कर्नल सोना राम चौधरी ने अपने पुत्र डॉ. रमन चौधरी से बात की। उन्होंने स्वयं के स्वस्थ होने की बात सोशल मीडिया में भी शेयर की। रात करीब 11:15 बजे उनकी तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ के मूल निवासी कर्नल सोनाराम की पार्थिव देह सुबह हवाई मार्ग से उत्तरलाई एयरबेस लाई गई। उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कर्नल सोनाराम 1966 में सेना में भर्ती हुए और इंजीनियर्स कोर में कर्नल बने। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने पूर्वी मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वीरता के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वे राजनीति में आए। वे 1996, 1998, 1999 और 2014 में बाड़मेर- जैसलमेर से लोकसभा सांसद रहे। 2008-2013 बायतू से कांग्रेस विधायक रहे। उसके बाद भाजपा में शामिल होकर 2023 में गुड़ामालानी सीट से चुनाव लड़ा। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,अशोक गहलोत,कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,सचिन पायलट, नेता विपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026