Doordrishti News Logo

हथियारों सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,गाड़ी के डेश बोर्ड से पिस्टल और छह कारतूस बरामद

बोलेरो गाड़ी भी जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),हथियारों सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,गाड़ी के डेश बोर्ड से पिस्टल और छह कारतूस बरामद। बालेसर पुलिस ने जाटी भाण्डू सडक़ पर एक हिस्ट्रीशीटर को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए है।

यह भी पढ़िए – सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध, आभूषण नगदी चोरी

पुलिस ने बताया कि जाटी भाण्डू सडक़ पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो कैम्पर दिखाई दी। वाहन के काले शीशे लगे थे और आगे-पीछे बम्पर लगा हुआ था। वाहन के आगे नंबर नहीं लिखा था। पुलिस ने जब वाहन को रोका तो ड्राइवर ने भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान शेरगढ़ थाना क्षेत्र के दलपतनगर खिरजा निवासी भीमसिंह के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी में डेश बोर्ड के बॉक्स से एक पिस्टल,मैगजीन और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार, कारतूस और वाहन को जब्त कर लिया है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026