पुलिस निरीक्षक सिहाग की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान से दी श्रद्धांजलि

  • रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
  • 725 यूनिट रक्तदान

जोधपुर(डीडीन्यूज),पुलिस निरीक्षक सिहाग की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान से दी श्रद्धांजलि। दिवंगत पुलिस निरीक्षक अमित सिहाग की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को महावीर कॉम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों से लेकर सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा और महिलाओं ने 725 यूनिट रक्तदान किया।

यह भी पढ़िए – जातरूओं की कार के शीशे फोड़ कर 65 हजार की नगदी और पांच मोबाइल चुराए

कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र सिंह चौधरी,मुकेश भाम्भू और रामजीवन बींजारिया ने बताया कि शिविर में रक्त संग्रहण के लिए जोधपुर के सभी सरकारी एवं निजी ब्लड बैंकों की टीमें मौजूद थी। शिविर में रक्तवीर मानव सेवा समिति,पुलिस कमिश्नरेट स्टाफ,मित्र,परिजन व अन्य संस्थाओं ने सहयोग किया। शिविर में कई लोगों ने रक्तदान कर दिवंगत पुलिस निरीक्षक अमित सिहाग को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में राज्य मंत्री केके विश्रोई, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, सेवानिवृत्त डीआईजी सवाई सिंह गोदारा,सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह मानव,एसीपी बंशीलाल पांडर,एसीपी रविन्द्र बोथरा,करण सिंह उचियारड़ा,पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी,पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी,पूर्व राज्य मंत्री संगीता बेनीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाही की। साथ ही सिहाग की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिविर में अलग-अलग ब्लड बैंकों की टीमों ने सेवाएं दी। इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्व.अमित सिहाग की धर्मपत्नी संतोष सिहाग,पुत्र अभय सिहाग, पुत्री सौम्या सिहाग सहित परिजन एवं रिश्तेदार भी उपस्थित थे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026