Doordrishti News Logo

जातरूओं की कार के शीशे फोड़ कर 65 हजार की नगदी और पांच मोबाइल चुराए

  • सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के प्रयास
  • जातरू सो रहे थे तब हुई वारदात

जोधपुर(डीडीन्यूज),जातरूओं की कार के शीशे फोड़ कर 65 हजार की नगदी और पांच मोबाइल चुराए।शहर के आखलिया चौराहा-बोंबे मोटर चौराहा के बीच में गुजरी रात कोई शख्स जातरूओं की कार का शीशा फोडक़र 65 हजार की नगदी के साथ पांच मोबाइल चुरा ले गया। मोबाइल कार में ही चार्जिंग में लगे हुए थे। सुबह उठने पर घटना का पता लगा।

यह भी पढ़िए – नराकास की छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन

इस बारे में प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश में लगी है। इनकी संख्या दो या ज्यादा भी हो सकती है।

प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार पाली जिले के सोजत सिटी स्थित पाली दरवाजा हाडिया कुआं के रहने वाले प्रकाश पुत्र मनोहरलाल घांची ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह अपने कुछ परिचितों के साथ बाबा रामदेव मंदिर जाने के लिए कार लेकर जोधपुर पहुंचा था। यहां जोधपुर में वह अपनी कार लेकर आखलिया चौराहा- बोंबे मोटर के बीच में रात को कार को पार्क किया था।

सुबह पांच छह बजे उठने पर पता लगा कि कार के शीशे फोड़ दिए गए है। उसमें रखे 65 हजार रुपए,पांच मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया गया। मोबाइल कार में ही चार्ज हो रहे थे। कार में सवार उसके परिचित और वह खुद विश्राम कर रहे थे और उन्हें आगे रामदेवरा जाना था।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026