छह साल से फरार स्थाई वारंटी कुड़ी एरिया में पकड़ा गया

जोधपुर(डीडीन्यूज),छह साल से फरार स्थाई वारंटी कुड़ी एरिया में पकड़ा गया। कमिश्ररेट की प्रताप नगर पुलिस ने एक स्थाई वारंटी का कुड़ी एरिया से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अलग अलग न्यायालयों द्वारा आठ स्थाई वारंट एवं एक गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा था। वह खांडाफलसा थाने में भी एक वारंट में वांछित चला आ रहा था। वह छह साल से फरार था।

यह भी पढ़िए – राजस्थान में कोटा बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की सौगात

प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि पंचोलिया नाडी हरिजन बस्ती निवासी विशाल उर्फ बिट्टू पुत्र प्रकाश वाल्मिकी के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से आठ स्थाई वारंट के साथ एक गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा था। वह पिछले छह साल से फरार चल रहा था। उसके कुड़ी भगतासनी एरिया में होने की सूचना पर पुलिस की टीम ने उसे वहां से दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खांडाफलसा थाने में भी एक वारंट जारी हो रखा है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए