Mini truck caught on Chaukha highway, poppy worth Rs 1.59 crore found under fertilizer sacks

चौखा हाईवे पर पकड़ा मिनी ट्रक खाद के कट्टों के नीचे मिला 1.59 करोड़ का डोडा पोस्त

-दस क्विटंल से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद
-चालक परिचालक हिरासत मेंं
-चित्तौड़गढ़ से लाया गया था

जोधपुर(डीडीन्यूज),चौखा हाईवे पर पकड़ा मिनी ट्रक खाद के कट्टों के नीचे मिला 1.59 करोड़ का डोडा पोस्त। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की स्पेशल टीम और राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौखा हाईवे पर एक मिनी ट्रक को रुकवाया। ट्रक में खाद भरी होने की जानकारी दी गई। मगर जब तलाशी ली गई तो खाद के कट्टों के नीचे अवैध डोडा पोस्त के कट्टे मिले। ट्रक से तकरीबन दस क्विंटल से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने इसके चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की है। इसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जाती है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि डीएसटी वेस्ट को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल,एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा के सुपरविजन एवं राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया,डीएसटी प्रभारी एसआई पिंटू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी की। तब डीएसटी वेस्ट को मुखबिर सूचना मिली कि हाईवे से निकलने वाले एक मिनी ट्रक में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ है।

जोधपुर: बाबा रामदेव मेले को लेकर जिला कलेक्टर ने की उच्च स्तरीय बैठक

चौखा हाईवे से निकलने वाले ट्रक को रुकवा कर चालक से पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि उसमें खाद के कट्टे भरे हैं। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। खाद के कट्टों के नीचे डोडा पोस्त के कट्टे मिले।

ट्रक में खाद के नीचे 53 कट्टे डोडा पोस्त :-
ट्रक की तलाशी लिए जाने पर उसमें खाद के नीचे 53 कट्टे डोडा पोस्त के मिले। जिसका वजन तकरीबन 1058 किलो ग्राम था। इस डोडा पोस्त की बाजार कीमत एक करोड़ 59 लाख है।

इन्हें पकड़ा गया :-
पुलिस ने इस संबंध में चितौडग़ढ़ के निंबड़ी स्थित जावदा निवासी विनोद पुत्र जयराम धाकड़ एवं उदयलाल पुत्र मोतीलाल को गिरफ्तार किया है। यह डोडा पोस्त चित्तौडग़ढ़ से परिवहन कर राजस्थान में खपाया जाने का अंदेशा जताया गया है।

आरोपी से मौका तस्दीक कराई, सोमवार को बैंक लोन के बारे जुटाएंगे जानकारी

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026