विशेष शिक्षिका रंजू विश्नोई को राष्ट्रीय मानवतावादी उत्कृष्ट पुरस्कार

दिव्यांगों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वतन्त्रता दिवस पर किया सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),विशेष शिक्षिका रंजू विश्नोई को राष्ट्रीय मानवतावादी उत्कृष्ट पुरस्कार। राजस्थान की एक मात्र नेत्रहीन विकास संस्था की विशेष शिक्षिका रंजू विश्नोई को दिव्यांगो के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वतन्त्रता दिवस पर राष्ट्रीय मानवतावादी उत्कृष्ट पुरस्कार 2025 से किया सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

79वें स्वतंत्रता दिवस और विश्व मानवतावादी दिवस पर आईकैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मानवतावादी उत्कृष्ट पुरस्कार 2025 के लिए राजस्थान से एकमात्र रंजू बिश्नोई (विशेष अध्यापिका)को दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा,खेलकूद,सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया। यह कार्यक्रम रेडिएशन ब्लू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया। जिसमें कमलजीत सहरावत लोकसभा सदस्य व संतोष कुमार बंगडोदिया भारत के पूर्व कोयला मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।