चौपासनी मंडल में हर घर तिरंगा रैली संपन्न
- तिरंगे में रंगा चौपासनी
- गूंजे भारत माता के जयकारे
जोधपुर(डीडीन्यूज),चौपासनी मंडल में हर घर तिरंगा रैली संपन्न। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा चौपासनी मंडल की ओर से मंगलवार शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि पहला पुलिया चौराहा से रवाना हुई यात्रा वसुंधरा हॉस्पिटल,12 सेक्टर मेन रोड,पूर्व पार्षद सीमा माथुर का निवास,अणदाराम स्कूल,पीएफ ऑफिस,नगर क्षेत्रों से होती हुई सूरसागर विधायक आवास मार्ग से गुजरकर जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निवास पर संपन्न हुई।
यह भी पढ़िए – बीकानेर मंडल पर आरयूबी के निर्माण से सात ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित
यह रैली जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल व मंडल अध्यक्ष हेमंत जान्यानी के संयुक्त निर्देशन में सुरसागर विधानसभा क्षेत्र के चौपासनी मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा रैली का आयोजन देवेन्द्र जोशी विधायक सूरसागर की अगुवानी में निकाली गई तथा विधायक सुरसागर ने हरी झंड़ी दिखा कर रैली को रवाना किया। इस आयोजन में तिरंगा यात्रा जिला संयोजक शिव कुमार सोनी,जिला सह संयोजक वरुण धनाडिया व पवन वैष्णव, मंडल रैली संयोजक संजय ज्याणी की विशेष भूमिका रही। मंडल संयोजक संजय ज्याणी ने यात्रा की रूपरेखा से लेकर मार्ग व्यवस्था, सजावट और सहभागियों के स्वागत तक में अहम योगदान दिया।
रास्ते भर कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। युवा,महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों पर झूमते नज़र आए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। रंग-बिरंगी सजावट और जगमगाती रोशनी ने यात्रा को और भव्य बना दिया।
भाजपा मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,यह हमारी अस्मिता, एकता और बलिदानों का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति हमारे प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति है। चौपासनी मंडल की यह यात्रा इस बात का संदेश देती है कि भारत माता की शान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
यात्रा में प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,वरिष्ठ नेता,पार्षद,पार्षद प्रत्याशी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,बूथ समिति,पन्ना प्रमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, विधायक देवेंद्र जोशी,ओमप्रकाश दहिया,शिव कुमार सोनी (जिला संयोजक),पवन वैष्णव (जिला सह संयोजक),हेमंत जयनानी (मंडल अध्यक्ष)संजय ज्याणी(मंडल रैली संयोजक),पदम सिंह,म़हेन्द्र मेघवाल,घनश्याम वैष्णव,जितेन्द्र सिंह,हन्वत सिंह,विजय स़िंह मेड़तिया उपस्थित थे।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए