Railway

रूणिचा एक्सप्रेस अब 29 अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी

जयपुर मंडल पर रेल दोहरीकरण कार्य

जोधपुर(डीडीन्यूज),रूणिचा एक्सप्रेस अब 29 अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी दिल्ली-जैसलमेर- दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस के परिवर्तित मार्ग से संचालन की अवधि दो दिन और बढ़ाई गई है। ट्रेन अब 29 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह भी पढ़िए – जोधपुर: केेंद्रीय कारागार में बंदी की बिगड़ी तबीयत,मौत

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस- रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली- काठूवास-कुंड स्टेशनों पर रेल दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करवाया जा रहा है।

इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेन नंबर 14087/14088,दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस का 1 से 27 अगस्त तक मार्ग परिवर्तन किया गया था जिसकी अवधि दो दिन और बढ़ाकर 29 अगस्त की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 14087, दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस अब 29 अगस्त तक अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर बदले मार्ग रेवाड़ी-अलवर- जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी और रास्ते के खैरथल,अलवर, बांदीकुई,दौसा,गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 14088,जैसलमेर- दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस जिसका 1 से 27 अगस्त तक मार्ग परिवर्तन किया गया था,अब 29 अगस्त तक बदले मार्ग से संचालित होगी जिसके तहत ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर- अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और रास्ते के जयपुर,गांधीनगर जयपुर,दौसा,बांदीकुई,अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026