जोधपुर: दीवार पर बैठा व्यक्ति नीचे गिरा,मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दीवार पर बैठा व्यक्ति नीचे गिरा,मौत।शहर के सांगरिया स्थित बर्रा नगर में एक व्यक्ति घर की दीवार पर बैठा था। नींद आने के बाद वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को बाद में एम्स चिकित्सालय ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुत्र की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़िए – जोधपुर-दिल्ली स्टेशनों के बीच आठ ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

बासनी पुलिस ने बताया कि बर्रा नगर सांगरिया फांटा बाइपास निवासी यशवंत सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह शनिवार को रात में घर की दीवार पर बैठे थे। तब उन्हें नींद आ गई। उसके बाद वे नीचे गिर गए। पता लगने पर उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उनकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया गया है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए