Doordrishti News Logo

अवधिपार ऋणियों के लिये 30 सितंबर अंतिम अवसर

  • मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26
  • गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना से मिलेगी मदद

जोधपुर(डीडीन्यूज),अवधिपार ऋणियों के लिये 30 सितंबर अंतिम अवसर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भूमि विकास बैंको के अवधिपार ऋणियों के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 लागू की गई है। इस योजना के तहत जोधपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड,जोधपुर द्वारा कुल पात्र ऋणियों में से 123 किसानो द्वारा 239.90 लाख रुपए जमा करवा कर 276.48 लाख रुपए की राहत का लाभ ले लिया गया है जिसमें ऋणियों द्वारा जमा कराई गई राशि अपेक्षाकृत कम रही एवं उन्हे योजनान्तर्गत ब्याज एवं दण्ड ब्याज में अधिक राहत प्रदान की गई।

यह भी पढ़िए – जोधपुर: अमेरिकी कंपनियों का बॉयकॉट का आह्वान

जोधपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड जोधपुर के सचवि लाल जसावत चारण ने बताया कि यह योजना ऋणियों के लिये अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना से न केवल ऋणियों को आर्थिक सम्बल मिलेगा वरन योजना का लाभ पाकर ऋणी किसान मुख्यधारा में भी लौटेंगे।

बैंक सचिव द्वारा सभी पात्र कृषकों से अनुरोध किया गया है कि 30 सितंबर,2025 से पूर्व अवधिपार राशि जमा करवा कर योजना का अधिक से अधिक लाभ ले। बैंक सचिव ने बताया कि जिन ऋणी सदस्यों द्वारा एक लाख रूपये या उससे कम की राशि जमा करनी है उन्हें ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ई-मित्र पर ऑनलाईन गोपाल क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत ऋण आवेदन किया जा सकता है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026