Doordrishti News Logo

जोधपुर: सवा लाख की स्मैक के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सवा लाख की स्मैक के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार।बाप पुलिस थाने ने विशेष अभियान के तहत 10.86 ग्राम स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग सवा लाख रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें – हरिद्वार से जोधपुर आ रही स्लीपर बस पलटी एक यात्री की मौत,महिला व बच्चे का हाथ कटा तीस यात्री घायल

बाप थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका ने जाब्ते के साथ गश्त और नाकाबंदी के दौरान कस्बा बाप से भोजो की बाप कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर मोटर साइकिल पर सवार हिंडालगोल निवासी मंजुर हुसैन पुत्र हारुन खां तथा दो सगे भाई यासीन खां व आसिफ पुत्र उबेद उल्ला के कब्जे से स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपियों से एक मोटर साइकिल भी जब्त की है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी स्वयं नशा नहीं करते। ये लोग तेज़ी से पैसा कमाकर लग्जऱी जीवन जीने के लिए स्मैक की तस्करी करते हैं। इसके साथ ही युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम भी करते हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी

October 16, 2026

विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

October 16, 2026

लाइब्रेरियन की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये और सोने के गहने ठगने का आरोप

October 16, 2026

नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का व्हील लॉक अभियान

October 16, 2026

फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

October 16, 2026

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर रास्ता रोककर मारपीट मोबाइल छीना

October 16, 2026

महापौर मेहता ने दशहरे से पहले राम सवारी मार्ग का किया निरीक्षण

October 16, 2026

कांग्रेस की दीपावली से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

October 16, 2026

आयुर्वेद विवि की शिक्षिका डॉ.वृशाली बारब्दे को मिला डिजाइन पेटेंट

October 16, 2026