Train

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन 10 को

  • एक ट्रिप के लिए ट्रेन के संचालन से यात्रियों को त्योहार पर मिलेगी सुविधा
  • एलएचबी रैक में होंगे कुल 18 डिब्बे

जोधपुर(डीडीन्यूज),भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन 10 को।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जोधपुर के भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।एक ट्रिप के लिए चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर ट्रेन नंबर 04827,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस 10 अगस्त रविवार को (1ट्रिप) भगत की कोठी से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।

बदल जाएगा भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का स्वरूप

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04828,बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी(जोधपुर) स्पेशल 11 अगस्त सोमवार को (ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन आवागमन में लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,रानी, फालना,जंवाई बांध,पिंडवाड़ा,आबू रोड,पालनपुर,महेसाना,साबरमती,बड़ोदरा,भरूच,सूरत,वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्री सुविधा के लिए ट्रेन में 2 सेंकड एसी,5 थर्ड एसी,1 थर्ड एसी इकोनॉमी,4 स्लीपर,4 जनरल,दो पॉवरकार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026