Doordrishti News Logo

जोधपुर: प्रोपर्टी व्यवसायी की कार का पीछा कर हमला डंपर से कुचलने की धमकी

केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: प्रोपर्टी व्यवसायी की कार का पीछा कर हमला डंपर से कुचलने की धमकी।शहर के पाल गांव स्थित सुथारों की ढाणियों में रहने वाले प्रोपर्टी व्यवसायी की कार का पीछा कर हमला किया गया। आरोपियों ने उसे डंपर से कुचलकर मारने की धमकी दी। प्रोपर्टी व्यवसायी की तरफ से बोरानाडा थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई है। पुलिस नामजद आरोपयिों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें – ऑपरेशन खुलासा: ओसियां पुलिस ने लूट के तीन आरोपी पकड़े

सुथारों की ढाणियां पाल गांव निवासी श्रवणराम पुत्र बंसीलाल सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शनिवार की रात को सालासर से अपने मित्र के घर आ रहे था। मध्य रात्रि अपने दोस्त रतन देवासी को उसके घर छोड़ कर अपने घर की ओर निकला तब राजू देवासी अपनी गाड़ी से मेरी गाड़ी का पीछा करने लगा और उसने एक फैन्सी की दूकान के आगे गाड़ी डालकर मुझे रोकना चाहा। मैं वहां से बच कर पाल मार्ट की ओर आ गया। तब वह वहां तक पीछा करते आया और गाड़ी को टक्कर मारनी शुरू कर दी।

बाद में उसका भाई खानू देवासी भी अपनी गाड़ी लेकर वहां आया और उसने डंडो और धारदार हथियार से मेरी गाड़ी पर हमला कर दिया। उसके साथी दिनेश सारण,विक्रम सारण,अनिल सारण भी आ गए और मुझे गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट की। उसकी पहनी सोने की चेन और प्रोपर्टी संबंधी दस्तावेज ले गए।

यह लोग अपहरण का प्रयास करने लगे तब वह पास के मकान में कूद गया। राजू देवासी व खानू देवासी व उसके साथियों ने पास खड़े पानी के टैंकर,एक कार पर भी तोड़ फोड़ की। आरोपियों ने उसे डंपर से कुचलने की धमकी। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए,तब उन लोगों से भी गलत व्यवहार किया। बोरानाडा पुलिस ने मामले को लेकर अब जांच आरंभ की है। हमले का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला है,मगर किसी पुराने विवाद की आशंका जताई जाती है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026