ध्वजारोहण के साथ सनातन धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ

जोधपुर(डीडीन्यूज),ध्वजारोहण के साथ सनातन धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ। युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज के गौरवमयी 150 वर्ष पर आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर, मगरा पूंजला जोधपुर के 26 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 22,23,व 24 जुलाई (हरियाली अमावस्या) को आयोजित होने वाले सनातन धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ आज ध्वजारोहण के साथ मलारना चौड़ आर्ष गुरुकुल के कुलपति आचार्य सोमदेव के मुख्य आतिथ्य एवं आचार्य वरुण देव के सानिध्य में हुआ।

ध्वज स्थल पर आर्य वीर दल अधिष्ठाता डॉ.महेश परिहार ने अतिथियों का अभिवादन कर ध्वज की डोर अतिथियों को प्रदान कर ध्वजारोहण करवाया। ध्वजारोहण के पश्चात आचार्य वरुण देव के ब्रह्मत्व में महायज्ञ शुरु हुआ जिसमें मुख्य यजमान मनीष गहलोत,किरण सिंह गहलोत,नरेंद्र आर्य,सोहन सिंह भाटी सपत्नीक शामिल हुए। मुख्य वक्ता आचार्य सोमदेव ने बताया कि वेद का अमृतज्ञान जीवन के लिए सर्वोत्तम होने के साथ ही प्रत्येक गृहस्थी के जीवन का आधार है। यज्ञ के पश्चात प्रथम सत्र का शुभारंभ हरियाणा से आई आर्य विदुषी एवं अंतरराष्ट्रीय भजनोपदेशिका अंजलि आर्या के भजनों से हुआ।

आचार्य वरुणदेव एवं आचार्य सोमदेव ने बताया कि जिस प्रकार जीवन में भोजन और पानी जरूरी है उसी प्रकार परमात्मा का अमृतवेद रूपी ज्ञान भी जरूरी है। कार्यक्रम के बीच कुछ भामाशाहों और सहयोगी महानुभावों का भी स्वागत किया गया। मध्याह्न में मातृशक्ति सम्मेलन शुरू हुआ संचालन विनती जांगिड,संतोष आर्या,सुशीला गहलोत ने किया,जिसमें देश के अलग राज्यों से आई मातृशक्ति ने देश के वर्तमान परिपेक्ष्य में परिवारों में महिला की भूमिका और उससे संस्कारित बच्चों के लालन पालन पर प्रकाश डाला उन्होंने बच्चों के चरित्र निर्माण और सभ्य समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की। हरियाणा,दिल्ली,उत्तरप्रदेश की मातृशक्ति ने स्वामी दयानंद सरस्वती पर अपने अपने विचार और भजन प्रस्तुत किए। सांयकालीन सत्र में भजन और प्रवचन का कार्यक्रम हुआ।

क्लस्टर कार्यशाला का आयोजन 

आयोजन में आर्य समाज के प्रधान वीरेंद्र जांगिड एवं कार्यक्रम के संयोजक दानवीर भामाशाह मनोहर सिंह टाक के नेतृत्व में उप प्रधान सेठ ज्ञान सिंह,सोहन सिंह गहलोत, मंत्री करण सिंह भाटी,कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर गहलोत,सह संयोजक धीरेन्द्र भाटी,उप मंत्री मनीषा भाटी, महेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष नरेंद्र आर्य,ठाकर नारायण सिंह सांखला, लेखा निरीक्षक शिवराम आर्य, समन्वयक गजेन्द्र सांखला,कैलाश चंद्र,रमेश कुमार गहलोत,सुमित गहलोत एवं टीम के परामर्शदाता सोहन सिंह भाटी,अशोक गहलोत, टीम सदस्य लक्ष्मण सिंह गहलोत, लिखमाराम जांगिड़,हुकमसिंह भाटी,रामरतन गहलोत,राधेश्याम, चेतन प्रकाश आर्य,मनोहर सिंह, देवीलाल,सुमित,नरेश गहलोत, जवरीलाल गहलोत,सुरेश चौधरी, विनती जांगिड,दमयंती गहलोत, सुशीला गहलोत,ललिता गहलोत, संतोष आर्या,सरोज भाटी,निर्मला भाटी सहित आर्य वीर एवं आर्य वीरांगनाएं और देश के अलग अलग प्रांतों से आए आर्य जन उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026