संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में कांकाणी में वृक्षारोपण

  • मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान हरियाळो-राजस्थान
  • डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कर रही काम- संसदीय कार्य मंत्री

जोधपुर(डीडीन्यूज),संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में कांकाणी में वृक्षारोपण। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान हरियाळो-राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत कांकाणी में रविवार को संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार महिला,युवा,गरीब और किसान के कल्याण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। जनकल्याण की योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं,जिससे आमजन का सरकार पर विश्वास और अधिक सशक्त हुआ है।

कांग्रेस की दोहरी नीति ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती-शेखावत

उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण बलिदान की गौरवगाथा को राष्ट्र के समक्ष रखा। उन्होंने कहा मां अमृता देवी सहित 363 विश्नोई शहीदों का स्मरण कर उन्होंने खेजड़ी वृक्ष और प्रकृति रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को सम्मान दिया।

उन्होंने कहा गत वर्ष मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे,इस वर्ष हर परिवार को जोड़ते हुए 11 करोड़ पौधे लगाने एवं पालने का लक्ष्य रखा है। हमें गुरु जम्भेश्वर भगवान और मां अमृता देवी के स्मरण करते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने हैं।

उन्होंने कहा वृक्ष पूजन हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य परंपरा है। जैसे हम देवी-देवताओं की पूजा करते हैं,वैसे ही वृक्षों की पूजा कर हम प्रकृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं। यह परंपरा हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी संवेदनशीलता का को दर्शाता है।

हर घर नल से जल
पटेल ने कहा जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और अनियमितता के कारण लूणी क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जेजेएम के अधूरी परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर क्षेत्र के हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाएगा।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा, सरपंच काकाणी समदू देवी,जिप. सदस्य चैनाराम पटेल,उपखंड अधिकारी पुखराज कंसोटिया, एसीईओ गणपत लाल सुथार, विकास अधिकारी लूणी कँवरलाल सोनी,तहसीलदार लूणी इमरान, हनुमान सिंह,राकेश बिश्नोई,गोविंद टाक,भीखाराम,श्याम खीचड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026