कांग्रेस की दोहरी नीति ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती-शेखावत

  • जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री
  • अशोक गहलोत और कांग्रेस स्पष्ट करे कि रामसेतु मुद्दे पर पार्टी व उनके निजी विचारों में क्या फर्क है

जोधपुर(डीडीन्यूज),कांग्रेस की दोहरी नीति ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती।

जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए जो एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हुए दाखिल किया था,उस पर अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी को देश को जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सोच और अशोक गहलोत के निजी विचारों में क्या अंतर है? यह भी देश के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान,शिक्षण सामग्री वितरित

भाजपा और उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी,भगवान और भजन लाल,सबकी एक ही राशि है,लेकिन जब कांग्रेस की सरकार होती है तो देश पर काल का साया छा जाता है।

केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे,एयरपोर्ट पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में नई शहर जिला कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत से सर्किट हाउस में मुलाकात की।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026