Doordrishti News Logo

पंजाब से चोरी मिनी बस को सिटी बस के रूप में जोधपुर में चलाया, चालक गिरफ्तार

  • पांच साल पहले खरीदी मिनी बस
  • रूट नंबर एक पर चल रही थी सिटी बस के रूप में

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर की कुड़ी पुलिस ने शताब्दी सर्किल पर रूट नंबर 1 की सिटी बस को रोककर दस्तावेज चैक किए। पता लगा कि रूट में चलने वाली यह सिटी बस पंजाब से चोरी हो रखी है। पांच साल पहले उसकी खरीद करना बताया गया। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरंभिक पड़ताल में बताया कि यह सिटी बस पंजाब से खरीदी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान में जुटी है।

अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

थानाधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि शताब्दी सर्किल के पास रूट नंबर 1 की सिटी बस को एएसआई रामचंद्र ने रुकवाया था। उसके चालक राहुल गहलोत से सिटी बस के संबंध में दस्तावेज मांगे गए। तब उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज फर्जी प्रतीत होने पर चैक किया तो मालूम हुआ कि रूट नंबर 1 पर चल रही यह सिटी बस पंजाब से चोरी हो रखी है। पूछताछ में राहुल ने जानकारी दी कि यह सिटी बस पांच साल पहले खरीद की गई थी जो पंजाब से लाई गई।

थानाधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि सिटी बस चालक सेक्टर 1 निवासी राहुल गहलोत पुत्र शिवराम को गिरफ्तार किया गया है। जिससे अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है। सिटी बस के फर्जी दस्तावेज कब और कहां से बनाए गए इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026