भारत एआई-संचालित नवाचार के साथ वैश्विक रचनात्मक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने के लिए तैयार- संजय जाजू

जाजू ने भारत के अग्रणी एआई स्टार्टअप्स को वेवएक्स स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म पर कला सेतु और भाषा सेतु चुनौतियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

हैदराबाद,देश भर में हर भाषा में समावेशी संचार और अंतिम छोर तक सूचना पहुँचाने को सुनिश्चित करने के लिए,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ऐसे एआई-आधारित समाधानों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है जो भाषाई विभाजन को पाट सकें। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव,संजय जाजू ने आज हैदराबाद स्थित टी-हब में एआई/एमएल-आधारित प्रौद्योगिकी समाधानों पर काम कर रहे देश भर के इनक्यूबेटर्स और स्टार्टअप्स के साथ एक बैठक की। टी-हब के सीईओ और टी-हब में इनक्यूबेट किए जा रहे स्टार्टअप्स के अलावा, आईआईटी हैदराबाद,एनआईटी के उत्कृष्टता केंद्रों और सक्रिय इनोवेशन सेल्स वाले इंजीनियरिंग संस्थानों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जाजू ने कहा कि देश की क्रिएटर इकोनॉमी को प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वेवएक्स स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म ने ‘कला सेतु’ और ‘भाषा सेतु’ चुनौतियाँ भी शुरू की हैं जो भविष्य के लिए तैयार डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण होंगी।
जाजू ने भारत के अग्रणी एआई स्टार्टअप्स से उपरोक्त चुनौतियों में भाग लेने और देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को प्रतिबिंबित करने वाले स्वदेशी,स्केलेबल समाधान विकसित करने का आग्रह किया।

स्टार्टअप्स WAVEX पोर्टल https://wavex.wavesbazaar.com के माध्यम से ‘कला सेतु’ और ‘भाषा सेतु’ चुनौतियों के लिए पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। चुनौतियों के लिए तकनीकी आवश्यकताओं और अन्य विवरणों को WaveX पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है। अंतिम रूप से चयनित टीमें नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय निर्णायक मंडल के समक्ष अपने समाधान प्रस्तुत करेंगी, जिसमें विजेता को पूर्ण पैमाने पर विकास,आकाशवाणी,दूरदर्शन और पीआईबी के साथ पायलट सपोर्ट और WAVEX इनोवेशन प्लेटफॉर्म के तहत इनक्यूबेशन के लिए एक समझौता ज्ञापन प्राप्त होगा।

लूनी-भीलड़ी रेल लाइन दोहरीकरण से बढ़ेंगी सुविधाएं

WaveX सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की WAVES पहल के तहत शुरू किया गया एक समर्पित स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य मीडिया,मनोरंजन और भाषा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है। मई 2025 में मुंबई में आयोजित WAVES शिखर सम्मेलन में, WaveX ने 30 से अधिक आशाजनक स्टार्टअप्स को पिचिंग के अवसर प्रदान किए,जिससे सरकारी एजेंसियों,निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ सीधा जुड़ाव संभव हुआ। WaveX लक्षित हैकथॉन,इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण के माध्यम से नए विचारों का समर्थन करना जारी रखता है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed