उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रुपए लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी

-अब तक 574.11 करोड़ रुपए की लागत से 269 अटल प्रगति पथ स्वीकृत

जोधपुर/जयपुर(डीडीन्यूज), उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले 20 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति दी है। उपमुख्यंमत्री ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 81.61 करोड़ रुपए की लागत से 49.10 किमी लम्बाई के अटल प्रगति पथों की स्वीकृति प्रदान की है।

पत्थर व कपड़ा कारोबारियों से माल मंगवा कर लाखों की रकम ऐंठने का आरोप

इस स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र नोखा में 11.29 करोड़ रुपए की लागत से 7 किमी लम्बाई के 3, लूणी में 13.50 करोड़ रुपए की लागत से 9 किमी के 3,खेतड़ी में 5.10 करोड़ की लागत से 3.70 किमी के 2,श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ की लागत से 6 किमी के 2,अनूप गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 1.60 किमी का 1,लूणकरणसर में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी का 1,बैगू में 4.47 करोड़ की लागत से 2.20 किमी का 1,चित्तौड़गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी का 1,मनोहरथाना में 4.50 करोड़ की लागत से 2.90 किमी का 1, खानपुर में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी का 1,मण्डावा में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी का 1,मेड़ता में 4.50 करोड़ की लागत से 2.20 किमी का 1, राजसमंद में 3.15 करोड़ की लागत से 2 किमी का 1 तथा सिरोही में 3.60 करोड़ की लागत से 1.70 किमी का 1 अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जायेगा। गौरतलब है कि अब तक 574.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 700.12 किमी लम्बाई के 269 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री द्वारा जारी की जा चुकी है।

Related posts:

शाला संबलन योजना के विरोध में निजी स्कूलों में हड़ताल

July 16, 2026

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026