शर्मा विप्र फाउंडेशन युवा मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

ब्राह्मण समाज ने जताई खुशी

जोधपुर(डीडीन्यूज),शर्मा विप्र फाउंडेशन युवा मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त। ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन ने युवाओं को नई दिशा देने के लिए जोधपुर के समाजसेवी राजकुमार शर्मा को विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन का प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक हस्तीमल सारस्वत,प्रदेश प्रभारी नवीन जोशी और प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजपुरोहित की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री कामना खंडेलवाल द्वारा की गई है।

शर्मा उद्यमी होने के साथ वक्ता,कवि और समाज सेवक के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने शिक्षा,युवा उत्थान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रमों का संचालन किया है। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कैलाश सारस्वत ने इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्था के पदाधिकारी मनीष आचार्य,इंद्रजीत त्रिपाठी, दिनेश कल्ला,कपिल बोहरा,आनंद शर्मा,रमेश गोस्वामी व अन्य ने शर्मा को बधाई दी और कहा कि उनका नेतृत्व युवाओं को एक नई ऊर्जा देगा।

आरएलडी राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी

नवनियुक्त प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जिम्मेदारी को समाज सेवा का अवसर बताते हुए कहा कि वे युवाओं को संगठित कर शिक्षा,रोजगार और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में नए प्रयास करेंगे। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार जताया तथा सभी से सहयोग की अपील की। इस नियुक्ति के बाद ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026