बेनीवाल ने एम्स में अनियमितताओं पर उठाए सवाल, जांच की मांग

लोकसभा में मामला उठाने की चेतावनी

जोधपुर(डीडीन्यूज), बेनीवाल ने एम्स में अनियमितताओं पर उठाए सवाल, जांच की मांग। रालोपा प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर दौरे के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर की गवर्निंग बॉडी की बैठक में भाग लिया। इस मीटिंग में उन्होंने वर्ष 2020 से 2023 के बीच हुए प्रशासनिक भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और निष्पक्ष जांच की मांग रखी।

बेनीवाल ने कहा कि एम्स जोधपुर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्थान है लेकिन यहां चिकित्सा संसाधनों, पदोन्नति,भर्ती और व्यवस्थाओं में व्यापक अनियमितताएं देखी गई हैं। उन्होंने कोविडकाल में हुए मास्क, सैनिटाइजर और अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित घोटालों की भी जांच की मांग उठाई। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी दोहराई। बेनीवाल ने चेताया कि यदि इन मामलों में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आगामी संसदीय सत्र में इसे लोकसभा में पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

जोधपुर: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, सूचना देने वाला सूरत में दस्तयाब

उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स में स्थानीय नेताओं और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है। हाल ही में वायरल हुए उस वीडियो पर भी बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उनके समर्थकों द्वारा एम्स परिसर में आरएलपी कार्यालय खोले जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे, यह कोई राजनीतिक कार्यालय नहीं है बल्कि जनहित की उपस्थिति है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026