Doordrishti News Logo

30 स्थाई वारंटी व 103 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण

छह घंटे का अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),30 स्थाई वारंटी व 103 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में लगातार 6 घंटे तक थाना अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान स्थाई वारंटी,गिरफ्तारी वारंट,299 व173 (8) तथा थानों के प्रकरण में वांछित अपराधियों की धड़पकड़ एवं निस्तारण कार्रवाई की गई।

जोधपुर: अवैध बजरी कारोबार में लिप्त 15 हजार के दो वांछित गिरफ्तार

इसके अंतर्गत 30 स्थाई वारंटी, 103 गिरफ्तारी वारंट तथा थानों के प्रकरण में वांछित 16 अपराधियों की धड़पकड़ एवं निस्तारण कार्रवाई की। कार्रवाई बुधवार की शाम पांच से रात 11 बजे तक चली।

Related posts: