जोधपुर: ट्रैक पर लेटे युवक को बचाने वाले लोको पायलट को डीआरएम ने किया सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ट्रैक पर लेटे युवक को बचाने वाले लोको पायलट को डीआरएम ने किया सम्मानित। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल पर कार्यरत लोको पायलट को एक युवक की जान बचाने पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 10 जून को जोधपुर-जैसलमेर रेलखंड में कार्यरत ट्रेन संख्या 14087 पर नियुक्त लोकोपायलट किशोर कुमार एवं सहायक लोकोपायलट अशोक चौधरी ने कर्तव्यनिष्ठा,सतर्कता और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संचालन के दौरान ओसियां- भीकमकोर सेक्शन में चालक दल ने देखा कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग किया,जिससे ट्रेन समय रहते युवक के पास ही रुक गई और एक अमूल्य मानव जीवन की रक्षा संभव हो सकी। इस घटना की तुरंत सूचना संबंधित विभागों को दी गई,जिससे समय पर आवश्यक सहायता पहुँचाई जा सकी। चालक दल की सजगता और त्वरित निर्णय ने संभावित दुर्घटना को टाल दिया।

इनके सराहनीय एवं जीवनरक्षक कृत्य के लिए जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों रेल कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीआरएम ने कहा कि रेल प्रशासन ऐसे सतर्क,जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों पर गर्व करता है और उन्हें समस्त रेल कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानता है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026