मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ी

  • मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल
  • विशेष योग्यजनों को मिलेगा संबल
  • राजकीय एवं मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग को निःशुल्क स्कूटी उपलब्ध करवाने की ऐतिहासिक पहल

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीति के तहत ‘मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2025’को जन-हितैषी स्वरूप प्रदान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य न केवल विशेष योग्यजन युवाओं को उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना भी है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025- 26 की बजट घोषणा संख्या 43 के तहत ऐसे दिव्यांग युवा जो चलने- फिरने में असमर्थ हैं,परंतु राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं अथवा स्व-रोजगार/रोजगाररत हैं, उन्हें निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जोधपुर के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने जानकारी दी कि योजना के तहत 30 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कई आवेदकों के दस्तावेज अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, जिनकी जानकारी संबंधित आवेदक की एसएसओ आईडी एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ई-मेल/एसएमएस के माध्यम से भेजी जा चुकी है।

संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाते हुए राज्य सरकार ने ऐसे आवेदकों को 27 जून 2025 तक आक्षेप पूर्ति करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। व्यास ने विशेष योग्यजन आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने आवेदन पत्रों की आवश्यक पूर्ति सुनिश्चित करें ताकि उन्हें योजना का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ और पत्रकार जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम- जिलाधिकारी

यह योजना न केवल एक प्रशासनिक निर्णय है,बल्कि सामाजिक समावेशन की दिशा में राज्य सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण भी है,जो दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान और समान अवसरों की भावना को सशक्त बनाता है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026