जोधपुर: ई-कचरा निपटान की जागरूकता के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान
- जिले में 25 जून से प्रारंभ होगा ई-कचरा संग्रहण अभियान-2025
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ई-कचरा निपटान की जागरूकता के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान।राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी एवं पर्यावरणीय अभियंता कामिनी सोनगरा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ई-कचरे का पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित और अधिकृत निपटान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रचलित पर्यावरण नियमों के अनुसार सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय,निजी व औद्योगिक इकाइयों को यह सुनिश्चित करना होता है कि ई-कचरा अनुमोदित रिसाइकिलर के माध्यम से ही संग्रहित व निपटान किया जाए।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय,राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,जोधपुर द्वारा 25 से 27 जून तक विशेष ई-कचरा संग्रहण अभियान-2025 आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत जोधपुर जिले में ई-कचरा संग्रहण और जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
सोनगरा ने जानकारी दी कि इस अभियान का शुभारंभ 25 जून को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट से ई-वेस्ट संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, उद्योगों,चिकित्सा संस्थानों एवं आम नागरिकों को ई-कचरे के सुरक्षित निपटान के प्रति जागरूक करना है।
कामिनी सोनगरा ने सभी संस्थानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेते हुए अपने घरों या संस्थानों में एकत्रित ई-कचरे को अधिकृत रिसाइकिलर्स को देकर उचित मूल्य प्राप्त करें तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।
हनुमान नगर में टूटी सीवरेज व पाइप लाइन को दुरुस्त करवाने के लिए केबिनेट मंत्री पटेल से मांग
इस अवधि में पंजीकृत रिसाइकिलर थोक उत्पादकों से ई-कचरा एकत्र करेंगे।अन्य आवासीय,व्यावसायिक, संस्थागत और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रणनीतिक स्थलों पर संग्रहण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने आशा जताई की यह अभियान जोधपुर को ई-कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक आदर्श नगर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

