गुजरात से तीन दोस्त आए थे घूमने तूरजी का झालरा में एक युवक डूबा

  • एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत कर निकाला
  • एमजीएच में रखवाया गया शव

जोधपुर(डीडीन्यूज),भीतरी शहर स्थित प्राचीन जलाशय तूरजी का झालरा में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गुजरात से घूमने आए युवक ने तैरने के लिए पानी में छलांग लगाई,लेकिन वापस नहीं निकल पाया। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

सदर कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल शमशेर खान ने बताया कि गुजरात के महेसाणा निवासी तीन युवक जोधपुर घूमने आए थे। रविवार दोपहर को तीनों तूरजी का झालरा पहुंचे। यहां 19 वर्षीय अविनाश परिहार ने खुद को तैरना बताते हुए पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह डूबने लगा। उसके साथी दोस्तों को तैरना नहीं आता था, इसलिए वे मदद नहीं कर पाए और बाहर से चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।

शहर में बजरी माफियाओं का आतंक:डंपर से कांस्टेबल को कुचला

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया। टीम ने तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के जोधपुर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026