शहर में बजरी माफियाओं का आतंक: डंपर से कांस्टेबल को कुचला

  • गंभीर हालत में एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती
  • एक किमी तक पीछा करने पर भी नहीं रुका डंपर
  • सरपंच पति डिटेन

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर में बजरी माफियाओं का आतंक: डंपर से कांस्टेबल को कुचला।शहर में अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वाले माफिया के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ बजरी माफिया बिना किसी डर के बजरी खनन परिवहन कर रहे हैं। रविवार सुबह लूणी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन कर रहे डंपर को पुलिस की ओर से रोकने का प्रयास किया गया। इस पर डंपर चालक ने कांस्टेबल को कुचलने के लिए डंपर चढ़ा दिया। इससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

पुलिस ने देर रात आरोपी सरपंच पति लायॅन्स नगर खेजड़ली कला निवासी हापूराम पुत्र भैराराम विश्रोई को डिटेन किया। उसके खिलाफ पहले से ही आठ प्रकरण मारपीट, हत्या प्रयास एवं आबकारी अधिनियम में दर्ज हो रखे है।
जानकारी के अनुसार खेजड़ली से गोरा होटल के बीच फिटकासनी रोड पर गुलजी की प्याऊ के निकट लूणी पुलिस की टीम ने बजरी से भरे एक डंपर को रोका था। कांस्टेबल सुनील खिलेरी जब ड्राइवर से बात कर रहा था,तभी जद्दोजहद में चालक ने डंपर भगाने का प्रयास किया और कांस्टेबल को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी डंपर लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को साथी पुलिसकर्मी तुरंत एमडीएम हॉस्पिटल ले गए।उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर्स से घायल कांस्टेबल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने अलग- अलग टीमें गठित कर डंपर व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने किया एक किमी तक किया पीछा 
एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह ने बताया कि रविवार सुबह खेजड़ली के पास लूणी पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान अवैध रूप से बजरी भरे डंपर को पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया,लेकिन वो नहीं रुका। पुलिस टीम ने करीब एक किमी तक उसका पीछा किया। तब डंपर चालक उसे साइड की रोड पर ले गया और बजरी वहीं पर खाली करने लगा।

डंपर के रुकते ही कांस्टेबल सुनील उसके पास पहुंचा,तो डंपर चालक ने कट मारा,जिससे कांस्टेबल नीचे गिर गया। इसके बाद चालक उसके पैर व पेट के ऊपर से कुचलते हुए डंपर भगा ले गया। इसके बाद उसको एमडीएम में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। डंपर चालक को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हालत गंभीर,वेंटिलेटर पर पुलिसकर्मी 
घायल कांस्टेबल को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.देवेंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि कांस्टेबल की कूल्हे की हड्डियों में गंभीर चोटें आई हैं और मूत्राशय भी प्रभावित हुआ है। मरीज को इंटुबेट किया गया है। मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर और स्थिर बताया है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक जेसीबी और 1240 टन अवैध बजरी जब्त 
पुलिस ने देर रात तक एक जेसीबी को जब्त किए जाने के साथ 1240 टन बजरी भी जब्त की। अब राजस्व विभाग के द्वारा आरोपी की खातेदारी जमीन निरस्तीकरण प्रक्रिया आरंभ की गई है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026