Railway projects worth Rs 44 thousand crores are in progress in the state- Railway Minister

सोमवार को भगत की कोठी से अंतिम बार चलेगी सर एम विश्वेश्वरैया एक्सप्रेस

  • अतिरिक्त यात्री यातायात के लिए संचालित ट्रेन अंतिम ट्रिप के लिए सर एम विश्वेश्वरैया से होगी रवाना

जोधपुर(डीडीन्यूज),सोमवार को भगत की कोठी से अंतिम बार चलेगी सर एम विश्वेश्वरैया एक्सप्रेस।ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा प्रारंभ की गई भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया वीकली स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से सोमवार को अंतिम बार प्रस्थान करेगी। ट्रेन सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे स्टेशन से 24 मई शनिवार को अंतिम फेरे के लिए रवाना हो रही है।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 06558, भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल 26 मई को भगत की कोठी से रात्रि 11.10 बजे रवाना होकर बुधवार अपराह्न 3.30 बजे सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु स्टेशन पहुंच जाएगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 06557 सर एम विश्वेश्वरैया,बेंगलुरु-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल 24 मई शनिवार को सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु से शनिवार सायं 7 बजे अंतिम ट्रिप के लिए रवाना होकर सोमवार अपराह्न 1.40 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। ट्रेन 8 ट्रिप के लिए चलाई गई थी।

ट्रेन आवागमन में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु- भगत की कोठी वीकली स्पेशल तमकुरु,अरसीकेरे,बिरूर,दावणगेरे, हावेरी,हुबली,धारवाड़,लोंडा, बेलगावी,गोकाक रोड,घटप्रभा, रायबाग,कुडचि,मिरज,सांगली, कराड,सतारा,पुणे,लोनावाला, कल्याण,वसई रोड,सूरत,वडोदरा, साबरमती,महेसाना,भीलड़ी, रानीवाड़ा,मारवाड़भीनमाल,मोदरान, जालोर,मोकलसर,समदड़ी व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026