Doordrishti News Logo

माइनर एक्ट में कार्रवाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),माइनर एक्ट में कार्रवाई।कमिश्ररेट पुलिस ने गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर माइनर एक्ट में कार्रवाई की गई। अवैध रूप से शराब बेचने वाले और सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों को पकड़ा गया।

सूरसागर थाने के एएसआई पाबूदान सिंह ने कबीर नगर टैम्पो स्टेण्ड के पास संगीता नट को गिरफ्तार कर 43 पव्वे देशी शराब और 6 बीयर की बोतल जब्त की। इसी तरह थाने के एएसआई हंसराज ने केरू रोड पाइप लाइन रामदेवजी मंदिर के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे श्रवण सिंह को पकड़ा और 36 पव्वे देशी शराब जब्त की।

मथानिया थाने के एएसआई रूपाराम ने जेलू गांव में गोप सिंह से देशी शराब के 88 पव्वे जब्त किए।
कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई भंवरलाल ने हेमनगर झालामंड क्षेत्र में पप्पूराम प्रजापत से 4 बीयर बोतल,4 बीयर केन,9 पव्वे देशी मदिरा जब्त की। देवनगर थाने के एसआई चमनाराम ने प्यारे मोहन चौराहा के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे दिनेश नट को गिरफ्तार किया।

जबकि महामंदिर थाने के हैड कांस्टेबल सतीशचन्द्र ने रसाला रोड एक किराणा स्टोर के पास गुब्बाखाई कर रहे संजय पुत्र मोहन लाल को और भोपालगढ़ बस स्टेण्ड के पास एक दुकान के सामने गु्बाखाई कर रहे भावेश सोलंकी पुत्र राजेन्द्र सोलंकी को पकड़ा गया।

फोटोग्राफरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस 
शिव शक्ति नगर गली नम्बर 5 तीसरी पोल के बाहर महामंदिर हाल नीलकंठ नगर निम्बा निमड़ी निवासी डा.वर्षा गहलोत पत्नी मयंक दवे ने महामंदिर पुलिस को बताया कि 2024 में फोटोग्राफर अनिल और उसके भाई सुनील को किसी काम के लिए फोटोग्राफी करने को कहा था, मगर उन लोगों ने फोटोग्राफी नहीं की और एडवांस दी गई रकम को हड़प लिया। महामंदिर पुलिस अब जांच कर रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026