ठेके में बैठकर शराब पी रहे 14 लोगों को पकड़ा

  • सैल्समैन के खिलाफ कार्रवाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),ठेके में बैठकर शराब पी रहे 14 लोगों को पकड़ा।कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने देवनगर थाना क्षेत्र में दल्ले खां चक्की के पास में एक शराब ठेके पर गुरुवार की रात को दबिश दी। ठेके के अंदर बैठक र शराब पीने वाले 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया फिर कार्रवाई के बाद छोड़ा गया। सैल्समैन को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने और ठेकों में बिठाकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिशा निर्देश पुलिस आयुक्तालय से मिले थे। जिस पर गुरूवार को पुलिस की टीम का गठन करते हुए दल्ले खां चक्की के निकट एक ठेके पर रेड दी गई। दुकान के काफी अंदर तक तलाशी ली गई और ताले खुलवा कर कमरों को चैक किया गया। तब वहां पर तकरीबन 14 लोग अवैध रूप से शराब पीते पाए गए। ठेका सैल्समैन को पकड़ा गया है। शराब पीने वालों के खिलाफ चालान बनाए गए। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई निरंतर रहेगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026