ऑपरेशन सिंदूर से दुनियां ने हमारी सैन्य क्षमता व शक्ति को पहचाना- शेखावत

  • भारतीय सेना के सटीक जवाब से पाक का सीजफायर का आग्रह
  • तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने हमारी सैन्य क्षमता व शक्ति को पहचाना। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय सेना के सटीक जवाब के कारण पाकिस्तान ने सीजफायर का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विश्वभर में जो लोग वर्ष 2014 से पहले की परिस्थितियों के चलते भारत को एक कमजोर देश मानते थे उन्होंने भी भारत की सैन्य क्षमता और सैनिकों की शक्ति को पहचाना है।

राज्य में पर्यटन नीति व फिल्म नीति शीघ्रता से हो जारी-उपमुख्यमंत्री

वे रविवार को तिरंगा यात्रा के लिए गृह नगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहलगाम की दर्दनाक घटना के बाद प्रधानमंत्री का संदेश था कि इस दुर्दांत आतंकी घटना के पीछे खड़े हर व्यक्ति को कल्पना से परे सजा मिलेगी। भारत की पराक्रमी सेना के ऑपरेशन सिंदूर से देश के 140 करोड़ लोगों का सीना गर्व से ऊंचा हुआ। सभी भारतीय असीम उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

उन्होंने कहा कि सेना ने जिस तरह से सटीक जवाब दिया,उससे पाकिस्तान को मजबूर होकर सीजफायर करने के लिए डीजीएमओ स्तर पर आग्रह करना पड़ा। प्रधानमंत्री के 22 मई को मारवाड़ दौरे से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन का संदेश केवल राजस्थान तक नहीं,देशभर में जाने वाला है। प्रधान मंत्री देशभर में बन रहे 100 अमृत स्टेशंस का उद्घाटन करेंगे। वेटरन सोल्जर्स से संवाद करेंगे।

पहलगाम घटना के बाद कश्मीर में पर्यटन पर पड़ रहे प्रभाव पर कहा कि ओवरऑल पर्यटन पर प्रभाव पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन रिवाइवल होने लगा है। आतंकी घटना के तीसरे दिन से रिवाइवल शुरू हो गया था। आने वाले महीने में पिछली कमी पूरी हो जाएगी।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026