सर्वसमाज की ओर से रविवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा

  • सैनिकों के सम्मान में जोधपुरवासी आज निकालेगे तिरंगा यात्रा
  • झांकियों से वीर सैनिकों को करेंगे नमन
  • तिरंगा यात्रा की तैयारियों को जिलाध्यक्ष पालीवाल ने दिया अन्तिम रूप
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),सर्वसमाज की ओर से रविवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा। भाजपा व सर्वसमाज के संयुक्त तत्वाधान में वीर सैनिकों के सम्मान में रविवार 17 मई को सायं 4.15 बजे जालोरी गेट से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह तिरंगा यात्रा जालोरी गेट सर्कल से शुरू होकर,खाण्डाफलसा, आडाबाजारी, त्रिपोलिया होते हुए घण्टाघर नई सड़क पर संपन्न होगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी जालोरी गेट पर एकत्रित होकर यात्रा में शरीक होंगे।

बच्चों ने ड्राइंग बनाकर ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को किया सलाम

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने मण्डल स्तर पर तुफानी दौरा कर बैठकें की और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिये उद्यमी, व्यापारी,बुद्धिजीवी,साधू- संत,सामाजिक व सेवाभावी संस्थाएं एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों को यात्रा में शरीक होने के लिये आमंत्रित किया गया है।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार भाजपा प्रधान कार्यालय एवं मण्डल क्षेत्र से तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने वाले आमजन को तिरंगा झण्डों का वितरण किया गया। इस दौरान संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा, जिला समन्वयक वरूण धाणदिया, सह-समन्वयक घनश्याम वैष्णव, रामस्वरूप प्रजापत,डा.ममता परिहार,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, डा.करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया,मण्डल अध्यक्ष विकास सामारिया,लक्ष्मण भाटी, उमेश पलिया,रणजीत सिंह, अरविन्द पुरोहित,पूजा सुराणा, हरिसिंह पंवार,अमित प्रजापत, सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी, पंकज भाटी,भेरूदास वैष्णव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जोधपुर संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा ने बताया कि भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़,महापौर वनिता सेठ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्षद,जिला पदाधिकारी,मण्डल मोर्चा के पदाधिकारी सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

सोशल मीडिया पर अपील
इसी तरह तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिये जोधपुर के स्थानीय सांसद,विधायक,जनप्रतिनिधि, पार्षद,पदाधिकारीयों ने सोशल मीडिया पर भी तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आमजन को वीर सैनिकों के सम्मान में जालोरी गेट से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की।

ये झांकियां रहेगी आकर्षण का केन्द्र
यात्रा के जिला समनव्यक वरूण धनाडिया ने बताया कि जालोरी गेट से आरम्भ होने वाली तिरंगा यात्रा में विभिन्न झांकियों को सम्मिलित किया गया जिसमें भारत माता, शिवाजी राव,महाराणा प्रताप, छत्रपति सांभाजी,सुभाष चन्द्र बोस, झाँसी की रानी,मंगल पांडे,वीर सावरकर,भगत सिंह,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अजीत डोभाल, कमाण्डर सोफिया कुरैशी,कमाण्डर व्योमिका सिंह,ऑपरेशन सिंदूर, हाइफा हीरो मैजर दलपत सिंह शेखावत,पुलवामा हमला,एस400, राफेल आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगे।

इसी प्रकार सरदारपुरा व्यापारी संस्थान द्वारा सरदारपुरा क्षेत्र में व्यापारियों को पीले चावल बांटकर यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इसी तरह लोकतंत्र सैनानियों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को आमंत्रित किया। मीडिया साथी के परिजनों को भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिये टेलीफोन के जरिये आमंत्रित किया गया।