शहर के निचले इलाके पानी से लबरेज,आंधी ने उखाड़े कई पेड़पौधे

– पश्चिम विक्षोभ का असर
– रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हुआ पानी
– यात्रियों की परेशानी बढ़ी
– अभी तो मानसून भी नहीं आया

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर के निचले इलाके पानी से लबरेज,आंधी ने उखाड़े कई पेड़पौधे। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर से मारवाड़ में पिछले तीन दिनों में आंधी बादल और बारिश का मौसम बना हुआ है। एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हो रही है वहीं इस बदले मौसम ने परेशानी भी बढ़ाई है। पेड़ पौधों के गिरने के साथ करंट भी फैल गया है। पेड़-बिजली गिरने से दो लोगों की जान अब तक जा चुकी है। विद्युत पोल से निकल रहे करंट से मूक मवेशी भी कालकल्वित हो रहे हैं।

प्रकाश मगदुम ने संभाला राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 7 मई तक प्रदेश में आंधी,बादल बारिश का मौसम बना रहेगा। मई के दूसरे सप्ताह में फिर से हीटवेव बढऩे लगेगा। जोधपुर संभाग में सोमवार तडक़े अचानक बदले मौसम के बीच जोरदार बारिश और बिजली की गर्जना होती रही। अल सुबह सवा चार बजे आसमां में बिजलियों के कौंधने से मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। घरों में परनाले बह निकली।

शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। भीतरी शहर में बाळे बहने लग गए। इधर जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेक्टर-कंप्रेशर मशीन लगाकर टैंकरों को भरा गया और पानी को खाली करवाया गया।

प्रदेश में 44 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं प्रगति पर-रेलमंत्री

अलसुबह चली तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़-पौधे उखड़ गए और बारिश से सडक़े लबालब हो गई। हालांकि मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है। दोपहर तक आसमां में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा।

सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले बच्चों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभिभावकों ने अनहोनी की आशंका में अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। कुछ बच्चे बारिश मेें भीगते हुए भी स्कूल पहुंचे।

मानसून आना बाकी:-
प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ दूसरी बार सक्रिय हुआ है। जिसके असर से भीषण गर्मी से जूंझ रहे लोगों को राहत महसूस हुई है। वैसे मानसून आने में तकरीबन दो माह बाकी हैं। जून अंतिम सप्ताह में प्रदेश में मानसून की एंट्री होती है। मगर विक्षोभ के असर से ऐसा लगता है मई माह में ही मानसूनी बारिश हो रही है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026