नाकाबंदी में कार सवार ने एएसआई को दस फीट उछाला
- एएसआई घायल
- जान बची
- मोगड़ा में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात की गई थी नाकाबंदी
जोधपुर(डीडीन्यूज),नाकाबंदी में कार सवार ने एएसआई को दस फीट उछाला। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से बाहरी सीमाओं से लेकर भीतरी मार्गों में लगाकर वाहनों की चैकिंग का अभियान जारी है। बाहरी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़िए – गौरव सैनानी व विरांगनाओं के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम
बुधवार-गुरुवार की मध्य रात में मोगड़ा में की गई नाकाबंदी में एक एएसआई को कार सवार ने जोरदार टक्कर मार कर उछाल दिया। बाद में वह भाग गया। तकरीबन दस फीट उछले एएसआई घायल हो गए। इस बारे में एएसआई की तरफ से गाड़ी नंबर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
कार में कितने लोग सवार थे, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस गाड़ी नंबर से अब उसकी तलाश में जुटी है। जांच एसआई महेेंद्र सिंह की तरफ से की जा रही है। विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस की तरफ से संदिग्ध वाहनों की चैकिंग का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार-गुरुवार की रात एक बजे पुलिस ने मोगड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। ड्यूटी पर एएसआई ओम प्रकाश मय जाब्ता तैनात थे।
एक कार मोगड़ा की तरफ से आती दिखाई देने पर उसे रुकने का इशारा किया गया। आरोपी कार को कुछ पहले रोका फिर अचानक से गति को बढ़ाते हुए एएसआई ओमप्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे तकरीबन दस फीट तक उछल कर गिए गए। घटनाक्रम भी सीसीटीवी कैमरों में कैद होना बताया जाता है। घायल एएसआई को तत्काल अस्पताल ले जाया गया,गनीमत रही कि उनकी जान बच गई।
टक्कर मारने के बाद कार का चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। गाड़ी नंबर को नोट किया गया है। कार चालक ने गाड़ी की हैडलाइट के अतिरिक्त दो अन्य लाइट भी लगा रखी थी। इस वजह से यह पता नहीं चल पाया कि कार में कितने लोग सवार थे। एएसआई ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर विवेक विहार थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जांच एसआई महेंद्रसिंह की तरफ से की जा रही है। फिलहाल कार का पता नहीं चला है।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।