Doordrishti News Logo

स्कूटी निकालने की बात को लेकर बारात में विवाद,पत्थरबाजी में पांच चोटिल

-एक को कराया अस्पताल में भर्ती
-नागौर से जोधपुर पहुंची बारात
-कुछ लोग राउण्डअप

जोधपुर(डीडीन्यूज),स्कूटी निकालने की बात को लेकर बारात में विवाद, पत्थरबाजी में पांच चोटिल। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इंदिरा कॉलोनी में आज सुबह बारात के बीच स्कूटी निकालने की बात को लेक विवाद हो गया। बारातियों ने स्कूटी सवार नाबालिग को थप्पड़ मार दिया।

माहौल गर्मा गया और फिर पथराव हो गया। इसमें पांच लोग चोटिल हो गए। एक के सिर में पत्थर लगने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अन्य को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल किसी की तरफ से रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को राउण्डअप किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

निर्वाचन आयोग ने किए तीन नवाचार

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि नागौर जिले से एक बारात आज सुबह जोधपुर पहुंची थी। यह बारात बाद में इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में प्रवेश कर रही थी। तब एक स्कूटी पर दो नाबालिग एवं एक युवक सवार होकर आए। बारात में स्कूटी निकलने की बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद होने पर बारातियों में से एक व्यक्ति ने स्कूटी सवार नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। जिस पर माहौल गर्मा गया और फिर पत्थरबाजी होने लग गई।

पुलिस तस्करों के बीच मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पत्थर लगने से चार लोगों को मामूली चोट लगी है जबकि 15 साल के एक बालक अशोक को सिर में पत्थर लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बारात में आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को राउण्ड अप भी किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम को और तस्दीक करने में जुटी है। बाराती शराब के नशे में भी थे।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026